फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Workers protest against digging of Amrit Sarovar pond

Mirzapur News: अमृत सरोवर तालाब की खोदाई का विरोध, श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Jan 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Workers protest against digging of Amrit Sarovar pond
जिगना। विकासखंड छानबे क्षेत्र में ग्राम पंचायत बिहसडाखुर्द के राजस्व ग्राम यादवपुर स्थित कंगला शिव मंदिर के पास तालाब निर्माण को लेकर ग्रामीणों में रोष है। भूमि संरक्षण विभाग की ओर से जेसीबी मशीन से अमृत सरोवर तालाब को तैयार करवाया जा रहा है। रविवार को काफी संख्या में श्रमिकों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने काम बंद करवाकर जिलाधिकारी से मामले की जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों और श्रमिकों का कहना है कि ठंड के दिनों में जहां श्रमिकों को कार्य नहीं मिल रहा है वहीं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा मजदूरों से कार्य न करवाकर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर से अमृत सरोवर तालाब का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा तालाब के पूरे क्षेत्रफल को भी नहीं लिया जा रहा है। ग्रामीणाें ने विरोध करते हुए मशीन की जगह मजदूरों से कार्य कराए जाने तथा तालाब की पैमाइस कराकर पूरे क्षेत्रफल में तालाब निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में हृदयनारायण, अनिल कुमार, पारसनाथ, राजेंद्र प्रसाद, दुर्गावती, गुड़िया, मीना, उर्मिला, रिंकी सहित आदि ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर मशीन की जगह श्रमिकों से तालाब निर्माण कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह ने कहा कि यह कार्य मनरेगा से नहीं हो रहा है। 8.50 लाख रुपये से अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। तालाब खोदाई में श्रमिक की जगह जेसीबी से कार्य कराए जाने की अनुमति है। यदि श्रमिकों से कार्य कराया जाएगा तो उसका अधिक खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed