फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker dies after coming in contact with high tension wire in forest

Mirzapur News: जंगल में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 21 Mar 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after coming in contact with high tension wire in forest
मड़िहान। थाना क्षेत्र के कुनबियामार जंगल में सोमवार को सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सुबह जंगल में शव पड़ा देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले मोबाइल फोन के जरिए शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मड़िहान में बिजली आपूर्ति के लिए मिर्जापुर से 33 हजार वोल्ट की लाइन पांच दशक पहले आई थी। पांच वर्ष पहले गुरुदेवनगर में 132 केवी का सब स्टेशन बनने के बाद मिर्जापुर से आपूर्ति बंद हो गयी। मिर्जापुर से आपूर्ति किए गए तार को चोर जगह-जगह काट ले गए। कुछ तार बचा रह गया था। जो आंधी व बारिश के चलते कोटवा फीडर के लाइन से छू जाने से उसमें करंट आ गया था। उधर, क्षेत्र के देवरी कला गांव निवासी राजा (25) पुत्र मकबूल सुबह काम पर गए थे। वहां से सुबह 10 बजे लौटने के बाद घर में खाना बनाने के लिए लकड़ी लाने निकले थे वे कुनबियामार जंगल में लकड़ी काटने गए थे। उसी दौरान हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने से वे झुलस गए। आस-पास झाड़ियों में आग लग गई। उनका आधा शरीर झुलस गया था। बारिश होने से आग बुझ गई। दोपहर में उधर स्थित मार्ग से गुजर रहे राहगीर ने सड़क किनारे जंगल में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो शव से धुआं निकल रहा था। शव के पास कुल्हाड़ी पड़ी थी। मृतक के जेब से मोबाइल फोन मिला, जो बंद था। पुलिस ने मोबाइल चालू कराकर शव की शिनाख्त कराई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि राजा जंगल से सूखी लकड़ी काटने गए थे। उनसे एक पुत्र और एक पुत्री हैं। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed