फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Work began in 54 villages of NREGA

54 गांवों में शुरू हुआ मनरेगा का कार्य

Tue, 02 Feb 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 02 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Work began in 54 villages of NREGA
विकास खंड राजगढ़ के  54 गांवाें में मनरेगा के तहत कार्य शुरू करा दिए गए हैं। ऐसे में रोजगार मिलने से मजदूराें में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिछले छह माह से पंचायत चुनाव के चलते ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य अवरुद्ध हो गया था।  जिससे मजदूर आर्थिक संकट झेल रहे थे।
विज्ञापन


विकास खंड के खोराडीह में दलित बस्ती से खखरहा बस्ती तक सिंचाई नाली का निर्माण, मटिहानी गांव में शहीद बाबा से अली मोहम्मद के घर तक सड़क निर्माण, भांवा गांव से मुक्खू के घर तक संपर्क मार्ग निर्माण, पतरखुरा गांव में सोनबरसा तालाब की खुदाई का काम, कूड़ी गांव में गुलरिहवा बंधी की खुदाई कार्य।
विज्ञापन


 जौगढ़ में गंगा प्रसाद के खेत के पास बंधी निर्माण। नुनौटी में बाबू नंदन के खेत के समीप बंधी निर्माण सहित कुल 54 गांवाें में मनरेगा का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे मजदूर तेजी से कार्य कर रहे हैं। हालांकि कार्य 84 गांवों में होना था। लेकिन अभी 54 में ही शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ सरिता सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर ग्राम पंचायताें में मनरेगा के तहत कार्य का प्रस्ताव लिया गया, जिस पर ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।

बताया कि जिन गांवों में किसी कारणवध मनरेगा का कार्य नहीं शुरू कराया जा सका है, उन ग्राम पंचायताें के ग्राम प्रधानों व सचिवाें से तत्काल आवश्यक कागजी कार्रवाई करा कर मनरेगा के कार्य को शुरू करा दिया जाएगा।


बताया कि ब्लाक के जिन ग्राम पंचायतों में समितियाें का गठन नहीं हो पाया है और जहां पर मजदूरों का जाब कार्ड नहीं बन पाया है, मजदूर तत्काल आवेदन कर आधार कार्ड के साथ अपना नंबर ब्लाक में जमा कर दें, ताकि उनके द्वारा किए गए मनरेगा के कार्य का भुगतान मजदूरों के खाते में किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed