फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women's chain cut at Yagya site, complaint filed

Mirzapur News: यज्ञ स्थल पर महिलाओं की कटी चेन, दी तहरीर

Thu, 23 Nov 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Women's chain cut at Yagya site, complaint filed
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के विजयपुरा में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान यज्ञ स्थल पर मंगलवार को दोपहर में एक महिला की सोने की चेन और लाकेट चोरी हो गई। महिला के पति ने गुरुसंडी पुलिस चौकी के बाद देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि यज्ञ स्थल से दो अन्य महिलाओं की भी चेन कटी है। साथ ही 10 लोगाें के मोबाइल फोन भी चोरी हुए।
विज्ञापन

गायत्री परिवार और रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से विजयपुरा स्थित सरला सराफ स्कूल में 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे। यज्ञ स्थल पर महिला की सोने की चेन कट गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरुसंडी निवासी रत्नाकर ओझा ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी शीला देवी कलश यात्रा में शामिल हुईं। विद्यालय पहुंचने पर दोपहर 12 बजे के करीब प्रसाद वितरण के दौरान सोने की चेन कट गई। उन्होंने बताया कि शहर से आई दो महिलाओं के भी गले से भी सोने की चेन कटी। दस लोगाें के मोबाइल फोन और पर्स भी चोरी हुए। सुबह 11 बजे तक पत्नी के गले में सोने की चेन थी। सोने के चेन की कीमत एक लाख 20 हजार रुपये है। गुरुसंडी चौकी और देहात कोतवाली में भी तहरीर दी गई, परंतु अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। प्रभारी देहात कोतवाल संदीप राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed