{"_id":"6834be75726457099b05f84d","slug":"womens-bags-students-mobile-snatched-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134362-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महिलाओं के बैग, छात्रा का मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महिलाओं के बैग, छात्रा का मोबाइल छीना
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने विंध्याचल थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर महिलाओं के बैग छीन लिए तो जिगना थाने में छात्रा का मोबाइल छीनकर भाग गए।
जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी शिवानी सिंह सोमवार को प्रयागराज जनपद के किसी महाविद्यालय से परीक्षा देकर जिगना ओवरब्रिज के थोड़ी दूर खड़ी थी। इसी बीच घर से फोन आया। फोन पर बात करने के बाद वह मोबाइल रख रही थी कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर ओवरब्रिज की ओर भाग गए। छात्रा ने जिगना थाने के महिला हेल्प लाइन पर सूचना दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। दूसरी घटना में बदमाश विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास से ई-रिक्शा सवार महिला का बैग छीनकर भाग गए। महिलाएं प्रयागराज के भारतगंज जा रही थीं। तीसरी घटना में बदमाश विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही के पास महिला का बैग छीनकर भाग गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति ने तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।