फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women will keep fast and worship Banyan tree today

Mirzapur News: आज व्रत रखकर बरगद की पूजा करेंगी महिलाएं

Mon, 26 May 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Women will keep fast and worship Banyan tree today
अदलहाट। वट सावित्री व्रत सोमवार को मनाया जाएगा। महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली और पति की लंबी उम्र के लिए वृत रखकर वट वृक्ष और देवी गौरी की पूजा करेंगी। वट सावित्री व्रत की मान्यता सावित्री और सत्यवान की कहानी से जुड़ी है।
विज्ञापन

सावित्री का विवाह सत्यवान से हुआ था। सत्यवान को विवाह के एक साल के बाद मरने का श्राप मिला था। बरगद के पेड़ के नीचे लकड़ी काटते समय उसकी मृत्यु हो गई। सावित्री ने उनकी मृत्यु को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन

भगवान यमराज से विद्रोह कर अपने पति के प्राण बचाने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे कठोर तपस्या शुरू कर दी। यमराज उसके दृढ संकल्प से प्रभावित हुए और उसे उसके पति का जीवन दान दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य पंडित चंद्रमौली त्रिपाठी ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि बरगद के पेड़ में त्रिदेव का वास होता है। जड़ में ब्रह्मा, तने में श्री विष्णु और शाखाओं व पत्तों में भगवान शिव का वास होता है। इसीलिए इसे देव वृक्ष कहा जाता है। ज्येष्ठ की चिलचिलाती धूप में महिलाओं की पूजा के लिए इसी वृक्ष को चुना गया है, क्योंकि यह सबसे अधिक छाया प्रदान करता है।

महिलाएं वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा करती हैं और सात बार कच्चा धागा लपेटती हैं। कच्चे धागे को सात बार लपेटना का मतलब है कि पति के साथ उसका रिश्ता सात जन्मों तक मजबूत बना रहेगा। वट सावित्री व्रत की पूजा सोमवार को दोपहर 12:11 बजे से अगले दिन सुबह 8:31 बजे तक की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed