फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women surrounded the police station, police freed the children from their father's custody

Mirzapur News: महिलाओं ने थाने का किया घेराव, पुलिस ने पिता की कब्जे से बच्चों को कराया मुक्त

Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women surrounded the police station, police freed the children from their father's custody
मड़िहान। विश्व मानवाधिकार परिषद की सदस्य सुनीता के नेतृत्व में महिलाओं ने शनिवार को पिता के कब्जे से बच्चों को मुक्त कराने की मांग को लेकर मड़िहान थाने का घेराव किया। प्रदर्शन देख हरकत में आई पुलिस ने पिता द्वारा बंधक बनाए गए बच्चों को छुड़ाकर मां को सौंप दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बगाही गांव निवासी सुशीला की शादी सात वर्ष पूर्व मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी रामसुधार के साथ हुई थी। दोनों से तीन बच्चे हैं। शादी के बाद रामसुधार की नियुक्ति सफाई कर्मचारी के पद पर हो गई। दहेज की मांग को लेकर दोनों के बीच खटास हो गई। मड़िहान पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता द्वारा ससुरालियों पर बच्चों को बंधक बनाने व दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल के बाद पचोखरा गांव स्थित पति के घर से बच्चों को मुक्त कराकर मां को सौंप दिया। हालांकि दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। इस संबंध में सीओ ऑपरेशन अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पति तलाक चाहता है। पीड़िता खर्च के लिए दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed