फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women meth's gherao the CDO office

महिला मेठों ने सीडीओ कार्यालय का किया घेराव

Wed, 19 Oct 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Women meth's gherao the CDO office
मनरेगा के तहत गांव में हो रहे कार्यों में मनमाना रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए जिले के विभिन्न विकास खंडों र्से आइं महिला मेठों ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। मुख्य गेट पर हुए प्रदर्शन के चलते विकास भवन के अंदर जाने व वहां से बाहर निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान महिला मेठों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बाहर निकलने के लिए बैठक में आए अधिकारी और कर्मचारी परेशान रहे। कार्यालय परिसर का दूसरा गेट खोलकर किसी तरह से अधिकारियों के वाहनों को बाहर निकला गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ग्राम पंचायतों में तैनात महिला मेठों से काम लेने की बजाय प्रधान और पंचायत सचिव मनमानी कर रहे हैं। उनका कहना था कि उन्हें कई महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया। अधिकारियों द्वारा आरोपों की जांच कराकर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed