फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman's body found near railway line

Mirzapur News: रेललाइन के पास मिला महिला का शव

Mon, 11 Nov 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found near railway line
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के बरकछा कला गांव से 300 मीटर दूर महिला का शव रेललाइन के पास मिला। महिला के पैर में चोट के निशान मिले हैं। रात में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। महिला के पिता ने किसका फोन आने पर पुत्री घर से निकलकर रेललाइन के पास पहुंची, इसकी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

बरकछा कला गांव निवासी तौलन ने अपने पुत्री सुधा (23) की शादी एक साल पहले कन्नौज निवासी धर्मवीर के साथ की थी। सुधा एक माह पहले मायके आई थी। रात में सुधा का शव घर से 300 मीटर दूर डीएफसी रेललाइन के पास मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मृतका के पिता तौलन ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पाही पर थे। घर पर उसकी मां चनरा देवी और पुत्री सुधा मौजूद थी। देर रात पुलिस से सूचना मिली कि घर से 300 मीटर दूर पुत्री का शव रेललाइन के पास मिला है। पुत्री के पास मोबाइल फोन था। रिश्तेदारी में एक युवक ने उसे धमकी दी थी। रात में वह घर से कैसे निकली। किसका फोन आने पर वह घर से निकली। इसकी जांच कराने की मांग की। पिता ने यह भी कहा कि पुत्री के सिर्फ पैर में चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि ट्रेन के चालक से बात हुई है। रात में रेललाइन पर आकर महिला बैठ गई थी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed