फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman's body found hanging from noose

Mirzapur News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Tue, 04 Mar 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from noose
जिगना। क्षेत्र के जिगना पूर्वकोट गांव में एक महिला का शव कमरे में बड़ेर के सहारे फंदे से लटकता पाया गया। रविवार की रात पति और बच्चे बरात में गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह लौटने पर घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच के लिए भेज दिया। जिगना थाना क्षेत्र के जिगना पूर्वकोट निवासी सभाजीत सिंह और उनके बच्चे रविवार को पट्टीदार के बेटे की बरात में गए थे। घर में सभाजीत की पत्नी शिव कुमारी (58) घर में अकेली थी।
बेटे अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की भोर में बरात से लौटे तो मां घर में नहीं थी। उसको खोजते हुए पंपिंग सेट पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। झरोखे से देखा तो मां फंदे पर लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर उनको फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

अरुण ने बताया कि करीब दो हफ्ते से मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed