फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman's body found hanging from noose

Mirzapur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 02 Mar 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from noose
कछवां। थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में शुक्रवार की रात कमरे में गर्डर के सहारे साड़ी के फंदे से महिला का शव लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके वालों ने पति पर शराब पीकर मारने, प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी खुर्द निवासी सविता देवी (31) की शादी नौ साल पहले कछवां थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी सतीश से हुई थी। सतीश ईंट भट्ठे पर काम करता है। बताया गया कि शुक्रवार की रात पति सतीश शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। पत्नी सविता किसी से फोन पर बात कर रही थी। इस पर उसने फोन छीनकर तोड़ दिया। सविता ने इसका विरोध किया तो सतीश कहीं चला गया। इसके बाद सविता अपने चारों बच्चों को बगल के कमरे में अपनी सास मांती देवी के पास पहुंचा दिया और फिर अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद सास ने बहू को पुकारा लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा सविता फंदे से लटकी हुई थी। सास के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सविता के शव को फंदे से उतारा। मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

सविता के भाई सतीश कुमार नेे बताया कि उसकी बहन काे पति उसे शराब पीकर मारता था। बहन ने कई बार घर में इसकी शिकायत की थी। कहा कि जिस तरह से शव फंदे से लटका मिला, उससे लगता है कि उसकी हत्या की गई है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि फंदे पर विवाहिता का शव लटका मिला था। पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed