फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman's body found hanging from a noose, murder alleged

Mirzapur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Wed, 06 Nov 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose, murder alleged
जिगना। कौडियरा गांव में मंगलवार को सुबह फंदे से लटककर विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बसही निवासी उजाला देवी (26) की शादी दो साल पहले विंध्याचल थाने के कौडियरा गांव निवासी सोनू यादव के साथ हुई थी। दोनों से एक पुत्र श्रेयांश है। पति सोनू यादव बाहर रहता है। करवा चौथ से पहले ही घर आया। उजाला देवी ने मंगलवार को सुबह सब्जी व चावल बनाई। पति किसी काम से विंध्याचल निकला था। इसी बीच मंगलवार को सुबह उजाला देवी ने अपने मकान की छत पर बने कमरे में पंखे में साड़ी के फंदे से लटक गई। परिजन उजाला देवी को फंदे से उतारकर पीएचसी सर्रोई ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे ही थे कि किसी ने पीआरवी-112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने घटना की सूचना विंध्याचल थाने में दी। इसके बाद थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed