फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman threatening the principal by becoming JD's wife

जेडी की पत्नी बन प्रधानाचार्य को धमका रही महिला

Wed, 31 Aug 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman threatening the principal by becoming JD's wife
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुनार की प्रभारी प्रधानाचार्य रश्मि सिंह ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर विद्यालय के ही कुछ शिक्षकों पर फोन से धमकी दिलाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनको किसी महिला से धमकी दिलाई जा रही है। धमकी देने वाली महिला अपने को संयुक्त शिक्षा निदेशक की पत्नी बता रही है। उन्होंने जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भी पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर प्रधानाचार्य की सुरक्षा का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य रश्मि सिंह का आरोप है कि विद्यालय के कुछ शिक्षक उनकी झूठी शिकायत कर रहे हैं तथा किसी महिला से फोन पर धमकी दिला रहे हैं। उनका आरोप है कि धमकी देने वाली महिला खुद को संयुक्त शिक्षा निदेशक की पत्नी होने का दावा कर रही है। उन्होंने इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल को लिखित सूचना भी दी है। जिसमें कहा गया है कि फोन करने वाली महिला अपने को संयुक्त शिक्षा निदेशक की पत्नी होने का दावा कर रही है। इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक का कहना है कि प्रधानाचार्य के पत्र को पुलिस अधीक्षक को संदर्भित करते हुए इस मामले की जांच कराने तथा सुरक्षा की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। उनका कहना है कि उनके ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। जो नंबर दिया गया है, वह उनकी पत्नी का नहीं है। उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed