फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman out for a walk dies due to collision with bike

Mirzapur News: टहलने निकली महिला की बाइक की टक्कर से मौत

Mon, 08 Apr 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman out for a walk dies due to collision with bike
मड़िहान। थाना क्षेत्र के मड़िहान-सोनभद्र मार्ग पर रविवार को शाम को टहलने निकली महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के बाद फरार बाइक सवारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मड़िहान गांव निवासी सुनरी (52) पत्नी विजेंद्र पड़ोसी महिलाओं के साथ शाम को टहलने निकली थीं। मड़िहान-सोनभद्र मार्ग पर पहुंची थीं कि पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दिया। साथ में मौजूद महिलाएं जब तक कुछ समझ पातीं, बाइक सवार दोनों फरार हो गए। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन घायल महिला को सीएचसी मड़िहान ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद फरार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed