फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman made to drink alcohol during exorcism, Tantrik accused of rape

Mirzapur News: झाड़-फूंक के दौरान महिला को पिलाया शराब, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 19 Oct 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Woman made to drink alcohol during exorcism, Tantrik accused of rape
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के बावली चौराहे के पास स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार की रात को झाड़-फूंक के दौरान शराब पीने के बाद महिला के शोर मचाने पर देवर ने तांत्रिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने लेकर आई। शुक्रवार की सुबह होश में आने पर बताया गया कि दुष्कर्म नहीं हुआ है। पुलिस ने बयान लेकर सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

बिहार के सासाराम जिले से एक व्यक्ति अपने परिवार के सदस्य और तांत्रिक को लेकर विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन करने के लिये आया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात में झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने महिला को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित महिला के देवर ने इसकी सूचना पीआरवी-112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों से पूछताछ करने के बाद कोतवाली लेकर आई। पीड़िता के देवर ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से महिला बीमारियों से जूझ रही थी। झाड़-फूंक के लिये विंध्याचल आये थे। साथ आये तांत्रिक ने पूजा पाठ करने के लिए भाभी को बुलाया। उसने आरोप लगाया कि पहले तांत्रिक ने शराब पी फिर प्रसाद के नाम पर भाभी को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी को थाने लेकर आई। थानाध्यक्ष चंद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बिहार से विंध्याचल आते समय ही परिवार के पुरुषों ने शराब पी ली थी। उनके साथ तांत्रिक भी शराब पिया था। रात में झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने महिला को शराब पिला दी। शराब के नशे में महिला ने शोर मचाया तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सभी को थाने लगाया गया। होश में आने पर सभी ने बताया कि दुष्कर्म नहीं हुआ है। बयान लेने के बाद उनको छोड़ा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed