{"_id":"5eb43c7a8ebc3e9075170ea2","slug":"woman-found-corona-positive-who-returned-from-mumbai-mirzapur-news-vns523824571","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटी महिला कोरोना संक्रमित, कछवां बाजार बना हाट स्पाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटी महिला कोरोना संक्रमित, कछवां बाजार बना हाट स्पाट
विज्ञापन
कछवां। जिले में एक और कोरोना पाजिटिव केस मिला। बीते दिनों परिवार के साथ मुंबई से लौटी महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, वह कछवां की रहने वाली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ कछवां थाना क्षेत्र के कस्बे में पहुंच कर महिला को विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड और परिवार के 16 लोगों को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में क्वारंटीन किया। महिला के संक्रमित मिलने पर एसपी डॉ. धमवीर सिंह, सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी, एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। कछवां नगर को हाट स्पाट बना कर सारी दुकानें बंद करवा दिया। नगरपालिका के ईओ नवनीत कुमार ने हाट स्पाट एरिया में सैनिटाइजेशन शुरू कराया।
कछवां बाजार के पीर खां वार्ड निवासी युवक अपने परिवार के साथ मुंबई में रहकर टैक्सी चलाता था। बीते दिनों उसके चाचा का निधन हो गया। इसके बाद वह अपने जौनपुर के परिचित के साथ दो टैक्सी से परिवार को लेकर घर के लिए चला। चार मई को सभी जिले में पहुंचे यहां आने पर प्रशासन ने परिवार के सभी लोगों को पड़री के शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय के क्वारंटीन सेंटर में ले जाकर जांच कराया। वहां पर कछवां निवासी युवक की पत्नी और उसकी दो पुत्रियों का ओरो और नोजो फेरेंजियल स्वाब का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। सभी लोगों को शेल्टर होम में क्वारंटीन करने के बजाए होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया था। गुरुवार की दोपहर बाद महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई। उसकी दो पुत्रियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम गांव में पहुंची। महिला को आइसोलेशन और परिवार के 16 सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया। इससे पूर्व जिले के तीन जमाती संक्रमित पाए गए थे। इसमें दो स्वस्थ होकर घर चले गए। एक आईसोशल वार्ड में भर्ती है। जिसका छठवां रिपोर्ट आना बाकी है। छठवां रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे छुुट्टी दे दी जाएगी।
400 मीटर एरिया सील
कछवां। कस्बे के पीर खां वार्ड में महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वार्ड से 400 मीटर एरिया को सील कर दिया गया। इसमें पीर खां वार्ड जाने वाले मार्ग, कछवां चौकी के बगल से जाने वाला मार्ग, थाना चौराहे से कछवां डीह का मार्ग, कछवां जमुआ चौराहा, भटौली पुल से होकर बरैनी के रास्ते नगर में कछवां में प्रवेश के मार्ग पर बैरीकेडिंग कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। रास्ते से सिर्फ जरुरी सेवाओं के वाहन ही जाएंगे। कछवां बाजार के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
आईसोलेशन में तीन पाजिटिव - महिला, जमाती, भदोही निवासी युवक
क्वारंटीन किए गए-
23 - जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
16- संक्रमित महिला के परिवार के सदस्य (ट्रामा सेंटर में)
04- गैर प्रांत से आए लोग, (ट्रामा सेंटर में)
125- जिले के विभिन्न शेल्टर होम में