फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman drowned after slipping in Ganga canal, not identified

Mirzapur News: गंगा नहर में पैर फिसलने से महिला डूबी, पहचान नहीं

Wed, 09 Jul 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Woman drowned after slipping in Ganga canal, not identified
नरायनपुर। अदलहाट के जयरामपुर गांव के सामने गंगा नहर पुलिया के पास मंगलवार को पैर फिसलने से नहर में महिला डूब गई। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 55 वर्षीय महिला हाथ-पैर धोने के लिए नहर में उतरी। पैर फिसलने से गिर गई। नहर में स्नान कर रहे युवकों ने महिला को बचाने की कोशिश की लेकिन नहर में पानी अधिक होने से वह डूब गई। युवक जब तक महिला को नहर से बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस चौकी नरायनपुर पर सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। अदलहाट थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि नहर में डूबने से महिला की मौत हो गई। उसके शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed