{"_id":"69de90edba7498584605d718","slug":"woman-dies-of-snakebite-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-151940-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सर्पदंश से महिला की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सर्पदंश से महिला की माैत
विज्ञापन
हलिया। ड्रमंडगंज के बंजारी कलां गांव में सोमवार रात घर में सब्जी काटने जा रही मीरा (35) के हाथ में सांप ने काट लिया। मंगलवार सुबह महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पीएचसी ले गए। वहां से उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी माैत हो गई।
मीरा सोमवार की रात आठ बजे खाना बनाने के लिए टोकरी में रखी सब्जी काटने जा रही थी। उसी दौरान टोकरी के पास छिपे सांप ने दाहिने हाथ में डस लिया। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। टॉर्च जलाकर परिजनों ने देखा तो घर में करैत सर्प छिपा था।
परिजन महिला को अस्पताल के बजाए पहले झाड़-फूंक और दवा पिलाने के लिए छतरिहा गांव ले गए। मंगलवार सुबह उपचार के लिए पीएचसी हलिया ले गए। संवाद