फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   woman dies of poisoning

विषाक्त सेवन से महिला की मौत

Thu, 24 Feb 2022 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
woman dies of poisoning
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के रामचंदरपुर गांव मंगलवार की रात को महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी लल्लू बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसे चार पुत्री और एक पुत्र है। उसकी पत्नी सीमा देवी (36) बच्चों का पालन-पोषण करती है। बीते दिनों उसका पति भी घर पर आया था। मंगलवार की रात को पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। जहां मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की मौत से उसके बच्चों के पालन-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed