फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies by hanging on the noose, maiden accused of murder

Mirzapur News: फंदे पर लटककर महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman dies by hanging on the noose, maiden accused of murder
जिगना। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शुक्रवार की रात फंदे पर लटक कर विवाहिता की मौत हो गई। कमरे से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन उठे और दरवाजा खोलकर विवाहिता को फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी राजू सरोज की पत्नी गुड़िया (30) शुक्रवार को रात में खाना खाने के बाद अपनी नौ माह की पुत्री खुशी के साथ अपने कमरे में सोने चली गई। तीन बच्चे व सास-ससुर बाहर सोए थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को देर रात लड़की खुशी रोने लगी। रात दो बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर सास देखनेे गई तो नजर लोहे के खूंटी में साड़ी के फंदे से लटकी गुड़िया पर पड़ी। उसने शोर मचाया तो परिजन पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ससुर कल्लू सरोज ने घटना की सूचना जिगना पुलिस की दी। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मंजरी राव व फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतका की मां सविता पत्नी नन्हकऊ सरोज निवासी टुडिहार थाना मेजा प्रयागराज ने पुत्री गुड़िया की फंदे से लटक कर मौत होने को लेकर हत्या की आशंका जताई। उन्होंने दो देवरों के खिलाफ हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। गुड़िया की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उसका पति राजू सरोज बंगलूरू में रहता है। गुड़िया से चार बच्चे हैं। इनमें सिवानी (6), उजाला (5), शिवम (4) और नौ माह की खुशी है। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि शव को ससुर कल्लू की सूचना पर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed