फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies by hanging her in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर महिला की मौत

Wed, 24 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Woman dies by hanging her in suspicious circumstances
कछवां। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में बुधवार की सुबह एक महिला का घर के सामने कुएं पर लटकता शव मिला। पति जब कुएं की रस्सी खींचने लगा तो जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और मायके वाले मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना में हत्या कर शव को कुएं में लटकाए जाने का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रामबली पटेल ने पुत्री आरती की शादी 10 वर्ष पूर्व कछवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी अजयजीत पटेल से की थी। दोनों को एक पुत्र और एक पुत्री हैं। अजयजीत पटेल पहले आटो चलाता था। अब टाटा समो चलाता है। बुधवार की सुबह अजयजीत सोकर उठा और शौच के लिए गया। शौच से लौट कर साबुन मांगने के लिए पत्नी को आवाज दी, पर कोई उत्तर नहीं मिला। काफी खोजबीन पर भी वह नहीं मिली। इस बीच वह कुएं पर पहुंचा और कुएं में लटकी रस्सी को ऊपर खिंचने लगा। रस्सी ऊपर नहीं आई तो झांक कर कुएं में देखा तो आरती की लाश रस्सी के फंदे से लटक रही थी। अजयजीत ने मायके वालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरती के पिता रामबली पटेल ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे, उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि पुत्री की हत्या कर शव को कुएं में लटका दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि महिला ने इसके पहले भी एक-दो बार पति से अनबन होने के बाद कुएं में धोती बांधकर लटकने का प्रयास किया था। जिसे पास-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह बचाया था। इस पर परिवार के लोगों ने उसे मायके छोड़ दिया था। मायके से आरती एक सप्ताह पहले ही ससुराल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed