फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies after falling from bike on bad road

Mirzapur News: खराब सड़क पर बाइक से गिरकर महिला की मौत

Sun, 10 Nov 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike on bad road
पड़री/मिर्जापुर। तोसवा-पचोखरा मार्ग पर शनिवार को सुबह गांव के एक व्यक्ति के साथ धान की कटाई करने जा रही महिला उबड़-खबड़ सड़क पर बाइक अनियंत्रित हो जाने पर गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामनगर सिकरी गांव निवासी रेखा (45) गांव के ही रमेश कुमार सरोज के साथ बाइक से धान की कटाई करने जा रही थीं। रास्ते में तोसवा-पचोखरा मार्ग पर उबड़-खाबड़ सड़क पर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इस बीच रेखा बाइक से गिर गईं। बाइक से गिरने पर उनके सिर में गंभीर चोटें लगीं। बाइक चला रहे रमेश परिजनों को सूचना देकर एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रेखा से आठ बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार रमेश सरोज ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण रेखा बाइक से गिर गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पड़री थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed