फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies after falling from bike due to cattle coming in front

Mirzapur News: मवेशी सामने आने से बाइक से गिरकर महिला की मौत

Thu, 07 Mar 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike due to cattle coming in front
मिर्जापुर। संतनगर थाना क्षेत्र दीपनगर के पास मंगलवार को शाम को बाइक के सामने मवेशी आ आने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति को हल्की चोट लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के कुहकी निवासी मालती देवी (45) अपने पति लक्ष्मन के साथ मंगलवार को सुबह अपने मायका मड़िहान थाना क्षेत्र के रेक्शा गांव गई थीं। देर शाम बाइक से पति के साथ घर लौट रही थीं। रास्ते में संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर के पास बाइक के सामने एक मवेशी आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में बाइक पर बैठीं मालती सड़क पर गिर गईं। सड़क पर गिरने से मालती के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पति को भी हल्की चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पास के अस्पताल में जाया गया। जहां डाॅक्टर ने भी मालती को मृत घोषित कर दिया। महिला से एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष राम सरीख नेे बताया कि हादसे में बाइक से गिरकर महिला की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed