फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies after being hit by train

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Fri, 12 Jan 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by train
पड़री। थाना क्षेत्र के झिंगुरा पहाड़ी के पास बृहस्पतिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पटरी से हटवाकर शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महेवा निवासी 55 वर्षीय शांता देवी पत्नी हिंच लाल बिंद बृहस्पतिवार को सुबह अपने मायका अदलपुरा जाने के लिए निकली थीं। वे घर से एक किमी दूर सिंधोरा रेलवे लाइन पार कर रही थीं, उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गईं। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शांता देवी से तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed