फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies after being hit by Mahanagari Express

Mirzapur News: महानगरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 28 Dec 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by Mahanagari Express
मिर्जापुर। पड़री के कोहरा के देवरी गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर महानगरी एक्सप्रेस की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। कोहरा के देवरी गांव निवासी शांति देवी (52) बृहस्पतिवार सुबह खेत में घास काटने के लिए घर से निकली थी। गांव के पास से रेलवे लाइन गुजरी है। वह घास काटने रेल पटरी को पार करके खेत में गई थी। दोपहर में घास काटने के बाद वह घर लौट रही थी। दोपहर में वह महानगरी ट्रेन की चपेट में आ गई। मौत हो गई। आस-पास के मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन और पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed