फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies after being crushed by truck

Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by truck
अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गंगानहर पुल के पास शनिवार की रात गड्ढे के चलते बाइक गिरने से तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुत्री को हल्की चोट लगी जबकि पति बाल-बाल बच गया। वाराणसी के चौकाघाट निवासिनी अनुराधा विश्वकर्मा उर्फ अन्नू (30) अपनी दो वर्ष की पुत्री और पति सुनील विश्वकर्मा के साथ बाइक से शनिवार की रात अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित कटका गांव अपने मायके आ रही थी। गंगानहर पुल के पास एक हास्पिटल के सामने क्षतिग्रस्त मार्ग के गड्ढे में बाइक फंस कर गिर गई। इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनुराधा विश्वकर्मा को कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पुत्री चोटिल हो गई। हादसे में पति सुनील विश्वकर्मा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही नरायनपुर चौकी पुलिस व अनुराधा के मायके कटका ग्राम से परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुराधा वाराणसी के स्वयं सहायता महिला समूह की सदस्य थी। उसी के बैठक में शामिल होकर अपने मायके आ रही थी। एक वर्ष पहले मृतका के पिता मंगला विश्वकर्मा की मृत्यु हो गयी थी। इकलौती पुत्री होने के कारण ज्यादा समय कटका गांव मे अपनी मां के साथ रहती थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed