फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   woman died road accident in Mirzapur two youths critical injured

गुरु के दर्शन की आस रह गई अधूरीः सक्तेशगढ़ पहुंचने से पहले ही हुआ दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; दो घायल

Sun, 21 Jul 2024 02:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 02:38 PM IST
सार

Mirzapur News: घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। अधेड़ महिला को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए भर्ती कर दिया। वहीं, अन्य दोनों का इलाज मिर्जापुर में ही हो रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
woman died road accident in Mirzapur two youths critical injured
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर अनिरुद्ध पुर पश्चिम पट्टी गांव के ननवगपुर के पास रविवार की सुबह 5:30 बजे पीपल की मोटी डाल रोड पर गिर जाने से रोड पर जा रहे बाइक सवार महिला, पुत्र व नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में ट्रामा सेंटर वाराणसी में कमला देवी की मौत हो गयी। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


भदोही जनपद के थाना ज्ञानपुर अंतर्गत जोरई गांव निवासी इंद्रजीत यादव (38) पुत्र प्रेम बहादुर, अपनी मां कमला व पुत्र रोहित यादव (12) एक ही बाइक से अपने घर से सक्तेशगढ़ आश्रम दर्शन करने जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे लोग चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज पुलिस चौकी अंतर्गत अनिरुद्धपूर पश्चिमपट्टी गांव के ननवग पुर के पास पहुंचे थे कि रोड के किनारे लगे पीपल के वृक्ष की एक मोटी डाल उनके ऊपर गिर गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना प्रभारी रीता यादव ने स्थानीय लोगों की सहायता से पीआरबी वाहन से तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। यहां कमला की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, इंद्रजीत व रोहित यादव का इलाज ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में चल रहा है।


वाराणसी में कमला की मौत हो गई। रोड पर पीपल का वृक्ष गिरने से रोड पर आवागम बाधित हो गया, जिससे थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पीपल का वृक्ष कटवा कर किसी तरह हटाया। तब जाकर 2 घंटे बाद आवागमन पूर्ण रूप से सामान्य हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed