फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   woman died by hanging

Mirzapur News: फंदे पर लटककर महिला की मौत

Thu, 25 May 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
woman died by hanging
कछवां। थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटककर जान दे दी। सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो ससुर ने मायके वालों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसोत्तमपुर निवासी विमला देवी (24) की शादी चार वर्ष पहले कछवां थाना क्षेत्र के करसड़ा निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। दोनों से एक ढाई वर्ष का पुत्र है। पति सुनील पुणे में रहता है। घर पर सास-ससुर, जेठ व जेठानी रहते हैं। परिवार के लोग मंगलवार को रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए भदोही जिले के खम्हरिया थाना क्षेत्र के मडौहा गांव गए थे। घर पर बस ससुर शिवधार थे। ससुर ने बताया कि बहू ने रात में उनको भोजन दिया। खाना खाने के बाद बर्तन लेकर गई। बताया कि वह सोने जा रही है। बुधवार को जब वह सोकर नहीं उठी तो उसके कमरे की ओर गए। कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद खिड़की के झरोखे से देखा तो वह पंखे पर गमछे के सहारे फंदे पर लटकी थी। सूचना बहू के भाई, अपने पुत्र और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा का कहना है कि महिला किसी कारणवश रात में कमरे में पंखे के सहारे गमछे का फंदा बनाकर लटक गई। इससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed