फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman accused of religious conversion arrested, search underway for three others

Mirzapur News: धर्म परिवर्तन कराने की आरोपी महिला गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश

Sun, 09 Nov 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of religious conversion arrested, search underway for three others
राजगढ़ थाना क्षेत्र चंदनपुर गांव निवासी महिला द्वारा प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

महिला के पास से धर्म परिवर्तन कराने की वीडियो व किताब भी पाई गई है। थाना क्षेत्र के रामपुर 38 गांव निवासी ध्रुवचन्द्रा ने राजगढ़ थाना पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव की प्रमिला गांव में धन का प्रलोभन देकर कुछ लोगों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म कबूल करा रही थी।
विज्ञापन

महिला के पास से धार्मिक पुस्तक भी पाई गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला प्रमिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को आरोपी महिला प्रमिला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि आरोपी प्रमिला लगभग सात वर्ष पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म कबूल की है। सात वर्ष पहले उसका तबीयत खराब थी। वह अपने मायके सलखन गयी थी।
वह अपनी मां के साथ सलखन में स्थित चर्च में गई थी उसी समय से लगातार रविवार को चर्च आना जाना शुरू हुआ। ईसाई धर्म से जुड़ने पर महिला को कुछ धन दिया गया। ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार के लिए उसे प्रेरित किया गया।

महिला अपने गांव व आसपास के गावों में धन का लालच देकर कुछ लोगों को ईसाई धर्म भी कबूल कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद तीन ओर लाेगों का पता चला है जो इसके साथ रहकर धर्म परिवर्तन कराते थे। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed