फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Without wearing a mask, the inspector invoked the lawyer

बिना मास्क लगाए दरोगा ने गमछा लगाए अधिवक्ता का किया चालान

Tue, 08 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Without wearing a mask, the inspector invoked the lawyer
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के दूधनाथ तिराहे पर एक बिना मास्क लगाए दरोगा ने अधिवक्ता का गमछा लगाए होने के बाद भी मास्क पर तीन हजार का आनलाइन चालान कर दिया। इससे नाराज अधिवक्ता ने ट्वीट कर शिकायत करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रवीण प्रकाश यादव ने आरोप लगाया कि दूधनाथ तिराहे पर तैनात दरोगा चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान कर रहे है। दरोगा बिना मास्क के के मास्क न लगाने वालों का चालान कर रहे है। दरोगा स्वयं कोविड के नियमों का पालन नहीं कर रहे है। उसकी गाड़ी रोक कर मास्क न लगाने पर चालान करने लगे। बताया गया कि गमछा लगाया गया है, इसके बाद भी बिना मास्क लगाए दरोगा ने चालान कर दिया। उनसे मास्क न लगाए जाने के बारे में पूछा गया तो वे गाली देकर धमकी देने लगे। इस दौरान एक और युवक बिना मास्क व हेलमेट के जा रहा था। वो युवक दरोगा का परिचित था, इसलिए उसे छोड़ दिया। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि दरोगा ने तीन हजार का आनलाइन चालान सिर्फ मास्क न लगाने के लिए काटा है। सोमवार को अधिवक्ता प्रवीण प्रकाश यादव, सिद्धार्थ कुमार यादव, अभिषेक यादव, सुरेश कुमार, अंकूर सिंह आदि थे। ट्वीटर पर मिर्जापुर पुलिस ने मास्क का पालन कराने की बात कही। वहीं विंध्याचल कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले में जांच की जाएगी। तीन हजार का चालान मास्क के अलावा अन्य नियमों के उल्लंघन पर हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed