{"_id":"482ce036cc0d451cc8793e431e2363c7","slug":"with-sickle-hammer-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसिया-हथौड़े के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसिया-हथौड़े के साथ किया प्रदर्शन
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अफसरों द्वारा धरना आंदोलन की उपेक्षा से नाराज माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हंसिया और हथौड़े लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के तत्वावधान में सिटी क्लब में कई दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है।
माले कार्यकर्ता अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की फसल का वाजिब मुआवजा देने और वन निवासियों को भूमि का पट्टा तथा मनरेगा के तहत रोजगार देने की मांग कर रहे हैं। किंतु सरकारी अफसर इस मामले में लगातार उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन
सीपीआई एम राज्य सचिव मंडल सदस्य बीएल भारती ने कहा कि मोदी सरकार का अच्छे दिन का नारा जनता के साथ धोखा है। सरकार गरीबों को रोजगार देने में विफल रही है, आवश्यक वस्तुओं के दाम दिन पर दिन बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की मनरेगा योजना भी लोगों को रोजगार देने में विफल साबित हो रही है। अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। इसके चलते कई किसानों ने आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है।
केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। महिला समिति की नेता चिंता देवी ने महिलाओं की समस्याओं पर प्रकाश डाला। मजदूर नेता मिठाई लाल, शिव कुमार, सुरेश प्रसाद ने अवैध कब्जेदारों को हटा कर पट्टेदारों को भूमि देने की मांग की।
सभा को राम निवास, अल्ताफ हुसैन, सियाराम कोल, राजनाथ आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंजू देवी, दुर्गावती, अछैवर, मुसहर, शकुंतला, लोहा, लल्लू, नान्हक, राज कुमार आदि रहे।