फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wishing for the long life of the honeycomb by turning the tree

वट वृक्ष के फेर लगाकर सुहाग के दिर्घायु की कामना

Fri, 22 May 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Wishing for the long life of the honeycomb by turning the tree
मिर्जापुर। ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के फेरे लगाकर सावित्री का व्रत परंपरा का निर्वहन किया। गंगा तट सुबह से जगह-जगह महिलाओं की भीड़ लगी रही। नगर समेत ग्राम्यांचलों में स्थित विभिन्न गंगा घाटों पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। गंगा स्नान कर घाटों पर स्थित वट वृक्ष का पूजन अर्चन करते हुए महिलाओं ने कच्चा सूत से वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए भगवान विष्णु एवं यम देव को समर्पित यह पूजन कर अपने सुहाग की रक्षा एवं दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट, पक्काघाट, कचहरीघाट, गऊघाट, नारघाट व बाबाघाट समेत कोन, मझवां, सिटी, पहाड़ी मझवां, नरायनपुर के अलावा छानबे विकास खंड के विभिन्न गंगाघाटों पर महिलाओं भीड़ रही। पूजन अर्चन के साथ ही महिलाओं ने घाटों के आसपास मंदिरों में विराजमान देवी और देवताओं के दर्शन और पूजन किए।
विज्ञापन

विंध्याचल, वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने बरगद के पेड़ के पास पहुंचकर विधि-विधान से पूजा- अर्चना की। इस दौरान कई तरह के पकवान चढ़ाकर वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। लॉकडाउन के चलते सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही महिलाएं पूजन के दौरान अपने मुंह पर मास्क लगाए रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed