फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wire became a cause accidents

तार बने हादसों का सबब

Mon, 25 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 25 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wire became a cause accidents
नगर के वासलीगंज में बिजली के पोल पर तारों के जाल से हादसों का खतरा बना है
मंडल मुख्यालय के रूप में जाने जाने वाले जिले में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे है। व्यवस्था के प्रति की जा रही लापरवाही लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने को काफी है। पोलों पर लगे लटकते तारों के जंजाल हादसों का सबब बन रहे हैं। विभागीय लापरवाही कभी भी इन पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन


मिर्जापुर के विद्युत विभाग की तस्वीर बदलने की कवायद यूं तो वर्षों पुरानी है लेकिन इसमें कुछ सुधार हाल के वर्षों में देखने को नहीं मिला है। नगर के मुख्य बाजारों में बिजली खंभों पर लटकते तार साक्षात मौत की तरह हैं। यह खंभे कब मौत का सबब बन जाए कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन


नगर के मुख्य बाजार वासलीगंज, घंटाघर त्रिमोहानी, लालडिग्गी, संगमोहाल, रमईपट्टी,  अस्पताल तिराहा, इमामबाड़ा, गणेशगंज, मुकेरी बाजार, बाजीराव कटरा आदि इलाकों में खंभों पर तारों का फैला मकड़जाल बिजली विभाग की लापरवाही का आइना दिखा  रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े से बड़ा इंजीनियर भी पहली नजर में देख कर नहीं पकड़ सकता है कि कौन से तार से कौन सी गली रोशन हो रही है। कई इलाकों में तार आपस में इस कदर चिपक गए है ंकि इन्हें अलग करने के लिए तारों के बीच में बांस के फराटे लगाए गए हैं। नगर के कई इलाके ऐसे भी हैं जहां तारों का जाल सा बिछा है लेकिन यदि भगवान न करे यहां आग लगती है तो वहां फायर बिग्रेड भी नही पहुुंच सकता है। विभाग की लापरवाही से लोगों में नाराजगी है।


पिछले वर्ष जर्जर तारों को बदलने के लिए और बंच केबिल बिछाने के लिए बिजली विभाग को 48 करोड़ रुपये मिले थे लेकिन नगर का अधिकांश इलाका अभी भी जर्जर तारों के सहारे ही रोशन हो रहा है। बंच तार भी उन्हीं इलाकों में लगाए गए जहां बिजली चोरी अधिक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed