फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   1,172 patients treated at the health fair.

Mirzapur News: आरोग्य मेले में 1172 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 24 Aug 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
1,172 patients treated at the health fair.
शहरनामा की खबर----जमालपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।- सोशल 
मिर्जापुर। जिले के 53 न्यू पीएचसी और सीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ। बदलते मौसम के बीच वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। जिलेभर में कुल 1172 मरीजों का उपचार किया गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदीप कुमार ने बताया कि इनमें 521 पुरुष, 497 महिलाएं और 154 बच्चे शामिल रहे। मेले में मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

जमालपुर के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटा मिर्जापुर में डॉ. संजीव गुप्ता की देखरेख में 68 मरीजों का उपचार हुआ। भाईपुर में 48 और देवरिला में 72 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हलिया पीएचसी में डॉ. विवेक खरे ने 53 मरीजों का उपचार किया। मतवार में 41 और मुड़पेली में 39 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन

जिगना-छानबे क्षेत्र के विजयपुर में 14, सर्रोई में 20, नरोइया में पांच, विरौरा में 16 और अकोढ़ी में 12 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को खान-पान में सावधानी बरतने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed