फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wings to prepare for Panchayat elections, ballot arrived

पंचायत चुनावों की तैयारी को लगे पंख, पहुंचे मतपत्र

Mon, 11 Jan 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Wings to prepare for Panchayat elections, ballot arrived
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र सोमवार को जिले में पहुंच गए। इन मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया। साथ ही सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

मतपत्र लेने गई टीम सोमवार को जिला पहुंच गई। स्टील के 116 बक्सों में लगभग 63 लाख मतपत्रों को जिला में पहुंचाया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक साथ चार पदों के लिए मतदान होता है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान से चुनाव होता है। ऐसे में मतदाताओं को मतदान करने में परेशानी न हो। इसके लिए हर पद के लिए अलग-अलग रंग का मतपत्र रखा जाता है। प्रधान पद के लिए हरे रंग का मतपत्र निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद, जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीले रंग का मतपत्र होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतपत्रों को लाने के लिए निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों के साथ ही एक दर्जन से अधिक लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed