फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Will improve education, will then pay

शिक्षा में सुधार करेंगे, तब िमलेगा वेतन

Sun, 04 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 04 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Will improve education, will then pay
विद्यालय - फोटो : dummy picture
 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरनाथ सिंह ने शनिवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता काफी खराब मिली। जिस पर कड़ी नाराजगी जताया। बीएसए ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने तक शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं शिक्षा मित्र के गायब रहने पर मानदेय काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय बेलहरा में 115 में से 71, प्राथमिक विद्यालय परमापुर में 96 में से 35 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं शिक्षा मित्र शिव श्ंाकर अनुपस्थित मिलने पर मानदेय काटने का निर्देश दिया। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय परमापुर 135 में से 51 बच्चे मिले और पठन पाठन खराब और समय सारणी नहीं बना था। जिस पर प्रधानाध्यापक अमरनाथ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय बहुती 109 में से 35, उच्च प्राथमिक विद्यालय बहुुती में 101 में 31 बच्चे ही मिले।
विज्ञापन



बीएसए ने प्रधानाध्यापक एजाज अहमद, स अध्यापक दिनेश प्रसाद द्विवेदी और सुभाष को वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदी गुलालपुर में 179 में से 64, प्राथमिक विद्यालय हरदी मिश्र में 115 में से 52 बच्चे मिले, स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिली। शिक्षक बीना देवी, पूनम और गरिमा कुमारी का वेतन शिक्षा की गुणवत्ता सुधरने तक वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय गोड टुटवा में 205 में से 127, प्राथमिक विद्यालय कोटवा पांडेय 187 में 79 बच्चे, प्राथमिक विद्यालय विढमफाल 105 में से 50 मिले इनमें पंजिका पर अंकन नहीं मिला जिस पर शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed