{"_id":"61ba4459b007f537b362fd22","slug":"will-have-to-struggle-to-get-rights-and-rights-pallavi-mirzapur-news-vns6281292104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक और अधिकार पाने के लिए करना होगा संघर्ष: पल्लवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक और अधिकार पाने के लिए करना होगा संघर्ष: पल्लवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेंरा समाज अपना हक व अधिकार पाने संघर्ष करता रहेगा। उक्त बातें अपना दल कमेरावादी व समाजवादी पार्टी गठबंधन के तहत बुधवार को किसान इंटर कालेज में आयोजित कार्यकर्ता अधिकार रैली के दौरान अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने व्यक्त किया।
उन्होने अपना अधिकार पाने के लिए अपना दल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आवाह्न किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि देश में किसान, मजदूर समाज को उनका न्याय दिलाने के लिए अपना दल कमेरावादी ने सपा से गठबंधन किया है। ताकि अपने कमेरा समाज को उसका अधिकार मिल सके। कहा कि गौतम बुद्ध, पेरियार, राम मनोहर लोहिया, डॉक्टर अंबेडकर ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह अपने प्राणों की आहुति दे दी। उसी प्रकार आप लोग भी जी जान से जुट कर एक अलख जगा कर हक पाने के लिए संघर्ष कराना होगा। कहा आज इस देश में कमरा समाज शिक्षा, नौकरी, खाद, पानी, मजदूरी के लिए भटक रहा है। उन्होने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मां गंगा ने बुलाया है, लेकिन मां गंगा की ही अस्मत तार-तार हो रही है। जो माता को दु:ख देता है वह कभी सुखी नहीं रहता। किसानों की आय दोगुनी करने की मंशा रखने वालों ने तीन काले कानून बनाकर 3 साल तक सड़क पर खड़ा कर दिया। अपना दल कमेंरा समाज के अधिकार रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगाराम यादव, विनय कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष राजवत सिंह, देवी माला पटेल, दीपिका चौधरी, विनय यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर श्याम बहादुर सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह, अशोक सिंह मुन्ना, महेंद्र पटेल, अशोक पटेल आदि मौजूद रहे।