मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के बरकछा कला गांव में 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए बुधवार को बराैंधा कचार स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठक कर भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारी पर चर्चा की। इसमें तय किया गया कि इस जनसभा के लिए घर-घर पहुंचकर लोगों को निमंत्रण दिए जाएगा।
मुख्य अतिथि क्लस्टर प्रभारी एवं प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई को मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा संबोधित करने आ रहे हैं। सभी को जनसभा को सफल बनाना है। जनसभा में लोकसभा क्षेत्र के हर कोने से कार्यकर्ताओं को आना है तथा बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों के माध्यम से घर-घर लोगों को निमंत्रण दिया जाना है। ताकि लोग जनसभा में पहुंचकर प्रधानमंत्री की बातें सुन सकें। जनसभा के प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों के बारे में बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल ने किया। बैठक में नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, चुनार विधायक अनुराग सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, ओम प्रकाश केसरी आदि मौजूद रहे।