फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wild elephants driven out of Drummondganj camp in Mauganj, MP.

Mirzapur News: ड्रमंडगंज से खदेड़े गए जंगली हाथी, एमपी के मऊगंज में डाला डेरा

Sat, 12 Sep 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Wild elephants driven out of Drummondganj camp in Mauganj, MP.
ड्रमंडगंज। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटककर ड्रमंडगंज वनरेंज में पहुंचे हाथियों के जोड़े ने आखिरकार मध्यप्रदेश का रुख कर लिया। बृहस्पतिवार को भैसोड़ बलाय पहाड़ के जंगल से निकलने के बाद हाथी-हथिनी शुक्रवार को कई गांवों को पार करते हुए मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के पटेहरी गांव पहुंच गए। हाथियों के मप्र में प्रवेश करते ही वन विभाग और जंगल से सटे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पटेहरी गांव में हाथी और हथिनी की चहलकदमी देखकर ग्रामीणों ने वीडियो और फोटो बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी ने भी हाथियों के मऊगंज के पटेहरी गांव में देखे जाने की पुष्टि की। ड्रमंडगंज वनरेंज में प्रवास के दौरान हाथियों के जोड़े ने महोगढ़ी, लहुरियादह और भैसोड़ बलाय पहाड़ गांवों में तबाही मचाई। हाथियों ने मक्का और धान की खड़ी फसल रौंद दी। किसानों के मड़हे और मचान भी उजाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed