फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife of young man returned from Mumbai infected

मुंबई से लौटे युवक की पत्नी संक्रमित

Tue, 02 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Wife of young man returned from Mumbai infected
मिर्जापुर। राजगढ़ ब्लाक के नौडीहा गांव निवासी युवक के पत्नी की रिपोर्ट मंगलवार की रात को पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उसे विंध्याचल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। दो दिन पूर्व ही पति की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे छुट्टी दी गई थी। 13 मई को मुंबई से लौटने के बाद युवक ने स्थानीय पीएचसी पर जांच कराया था। युवक के संदिग्ध मिलने पर उसका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जांच पाजिटिव आने पर उसे आइसोलेशन में भर्ती किया गया। इसके बाद उसकी पत्नी, चार बच्चियों और एक बेटे को लोहन्दी के क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया था। इस दौरान सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। परिवार की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई। रविवार को युवक की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे छुट्टी दे दी गई। 30 मई को परिवार का दूसरा सैम्पल लिया गया। मंगलवार की रात तीन रिपोर्ट आई। इसमें युवक के पत्नी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसे आइसोलेशन में भर्ती कर दिया गया। उसके बच्चों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन

दुबई से लौटे चार लोगों को किया गया क्वारंटीन
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को दुबई से लौटे चार लोगों को लोहन्दी के क्वारन्टीन सेंटर में क्वारन्टीन किया गया। जिले के मड़िहान, चील्ह, कछवां चुनार थाना क्षेत्र निवासी चार लोग 30 मई को दुबई से लौटे हैं। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य महकमे ने मंगलवार को सभी को लोहन्दी के क्वारन्टीन सेंटर में क्वारन्टीन किया ।जहां उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed