फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife and son of SP District President Devi Prasad Chaudhary defeated

जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव की भाभी हुई पराजित

Wed, 05 May 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Wife and son of SP District President Devi Prasad Chaudhary defeated
हलिया। हलिया के चार जिला पंचायत सदस्य की सीट पर एक अपना दल (एस), एक बसपा, एक सपा तथा एक निर्दल प्रत्याशी निर्वाचित हुए। स्थानीय विकास खंड के हलिया वार्ड नंबर एक से अपना दल एस समर्पित प्रत्याशी राजकुमारी पटेल 5999 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा समर्पित प्रत्याशी अंजली सिंह को 455 मतों से पराजित किया। अंजली सिंह को 5544 मत मिले।
विज्ञापन

हलिया वार्ड नंबर दो से बसपा समर्पित प्रत्याशी राकेश कुमार पुंज ने 5555 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा समर्पित प्रत्याशी सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की पत्नी उर्मिला चौधरी को 1466 मतों से पराजित किया। उर्मिला को 4089 मिले। इसी तरह भाजपा समर्पित प्रत्याशी सर्वेश कुमार कनौजिया को भी हार का सामना करना पड़ा। वार्ड नंबर तीन से सपा, महान दल के समर्थित प्रत्याशी अमरावती देवी 3100 मत प्राप्त कर भाजपा के समर्थित प्रत्याशी गीता सिंह को 217 मतों से पराजित किया है। गीता सिंह को 2883 मत प्राप्त हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की भाभी विद्या सिंह को 826 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। हलिया वार्ड नंबर चार से भाजपा बागी प्रत्याशी रामसागार कोल ने 5312 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल अमरेश कुमार 3617 मतो से पराजित किया है। भाजपा समर्पित प्रत्याशी एससी एसटी उपाध्यक्ष मनीराम कोल तीसरे स्थान पर रहे। सपा समर्पित प्रत्याशी सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के पुत्र इंजीनियर अखिलेश चौधरी भी चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed