फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Whole family ill due to food poisoning in mirzapur youth dies and five people undergoing treatment

Mirzapur: फूड प्वाइजनिंग से पूरा परिवार बीमार, युवक की मौत, पांच लोगों का चल रहा उपचार

Thu, 15 Jun 2023 01:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jun 2023 01:39 PM IST
विज्ञापन
Whole family ill due to food poisoning in mirzapur youth dies and five people undergoing treatment
फूड प्वाइजनिंग के चलते हुए उल्टी-दस्त - फोटो : सांकेतिक

मिर्जापुर जिले धनावल गांव में फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आने से एक युवक मौत हो गई। वहीं परिवार को चार सदस्यों की हालत गंभीर है। सभी को प्रयागराज के स्वरूप रानी व मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है। 

विज्ञापन


हलिया विकास खंड के मड़वा धनावल गांव में धर्मेंद्र (26) पुत्र दयाशंकर और परिवार के लोगों ने बुधवार दोपहर दाल,चावल,रोटी खाकर आम का रस पिया था। इसके बाद ही सभी को पेट दर्द और उल्टी-दस्त होने लगा। सभी की हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले जाया गया। जहां से सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह धर्मेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


उसकी माता और पत्नी समेत परिवार के पांच सदस्यों का उपचार चल रहा है। धर्मेंद्र की एक डेढ़ वर्षीय पुत्री है। परिजनों में कोहराम मच गया है।  गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के डा.अभिषेक जायसवाल पीड़ित परिवार के लोग कुएं का पानी पीते हैं। चिकित्सक अभिषेक जायसवाल ने बताया कि कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

मिर्जापुर जिले भोड़सर गांव के पास सड़क पार करने के दौरान बेकाबू ट्रक की टक्कर से गांव निवासी रामजी (45) की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह सड़क उसपार दुकान से समान लेकर लौट रहे थे। रामजी ने बीते 29 मई को अपनी बेटी का विवाह किया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed