फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   While looking gorgeous appearance devout mother Nihal

मां का भव्य स्वरूप देख भक्त हुए निहाल

Sat, 01 Aug 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Sat, 01 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
While looking gorgeous appearance devout mother Nihal
गुरु पूर्णिमा पर विंध्यधाम में दर्शन-पूजन करने  के लिए आस्थावानों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


भोर में मंगला आरती के बाद से ही माता के दरबार में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अनवरत चलता  रहा। घंटा-घड़ियाल, शंख और माता के जयकारे से पूरा धाम परिसर देवीमय  होता रहा।

मंदिर छत पर कतार में बैठे साधक पूजन-अनुष्ठान में मशगूल रहे,  वहीं दूसरी ओर मुंडन संस्कार कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

विंध्य दरबार में मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा।

गंगा स्नान के बाद माला-फूल, चुनरी-नारियल आदि लेकर भक्तजन मंदिर पहुंचे। जहां किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में जाकर मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन


दर्शन को लालायित भक्त कतार में खड़े माता का जयकारा लगाते धाम की तरफ बढ़े जा रहे थे। न्यू वीआई रोड और पुरानी वीआईपी रोड के साथ  ही पक्काघाट गली में लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed