फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   which has been operating without a Fire NOC.

Mirzapur News: बिना फायर एनओसी के चल रहे मंडलीय अस्पताल में अब एक करोड़ से आग की सुरक्षा के उपाय होंगे

Thu, 02 Jul 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
which has been operating without a Fire NOC.
मंडलीय अस्पताल  में फायर संबंधी कार्य के लिए तैयार हो रही पाइपे। स्रोत- संवाद
चार करोड़ से मंडलीय अस्पताल का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

इंपैक्ट
बिना फायर एनओसी के चल रहा है मंडलीय अस्पताल शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद फायर सुरक्षा कार्यों के लिए भी बजट मिला
मिर्जापुर। बिना फायर एनओसी के चल रहे मेडिकल कॉलेज से संबद्ध मंडलीय अस्पताल में अब एक करोड़ रुपये आग की सुरक्षा के उपाय होंगे। चार करोड़ रुपये की लागत से अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। इसके तहत रंगरोगन, बिजली संबंधी कार्य और अग्नि सुरक्षा से जुड़े कार्य हैं। मंडलीय अस्पताल में आग से सुरक्षा संबंधी कार्य अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुरू हो रहा है। इसके लिए बजट जारी हो चुका है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं होने के बाद भी मंडलीय अस्पताल, जहां बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं, वहां अग्निशमन व्यवस्था के नाम पर केवल फायर एक्सटिंग्विशर था। अन्य आवश्यक सुरक्षा मानक नहीं थे। मंडलीय अस्पताल बिना फायर एनओसी के संचालित हो रहा था। अमर उजाला ने 5 जून के अंक में ''बिना फायर एनओसी के चल रहा मंडलीय अस्पताल'' शीर्षक से मामले को प्रमुखत से उठाया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की ओर से शासन को फायर एनओसी के लिए आवश्यक कार्यों के लिए भेजे गए बजट प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई।
शासन ने चार करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। इसमें तीन करोड़ रुपये से अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत, रंगरोगन तथा बिजली संबंधी कार्य कराए जाएंगे। बिजली कार्यों में नई वायरिंग, ट्रांसफॉर्मर और नए पावर हाउस का निर्माण शामिल है। एक करोड़ रुपये से अग्नि सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत पूरे अस्पताल परिसर में लोहे की पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिस पर स्प्रिंकलर लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्मोक डिटेक्टर सहित अन्य आवश्यक कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
मंडलीय अस्पताल का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए चार करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें आग से सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्यों पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शेष राशि से वायरिंग, बिजली के पैनल और अन्य विद्युत संबंधी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सचिन किशोर, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed