फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Whenever, Congress is weak

जब- जब कांग्रेस कमजोर हुई है, देश कमजोर हुआ है

Tue, 29 Dec 2020 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Whenever, Congress is weak
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी संविधान की प्रस्तावना के साथ कांग्रेस पार्टी के उद्देश्य की शपथ दिलाया गया।
विज्ञापन

शपथ दिलाने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया। पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृज देव पांडेयएवं अताउल्लाह सिद्दीकी को माला पहनाकर सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने शपथ दिलाते हुए कहा कि जब- जब कांग्रेस पार्टी कमजोर हुई हैं, देश और प्रदेश कमजोर हुआ है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन महान नेताओं को नमन करती है जिन्होंने देश को आजाद कराया है। आज ऐसी सरकार आई है जिससे किसान परेशान है, नौजवान परेशान है और मजदूर भी परेशान है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने भी सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इनसेट
पदयात्रा कर शहीदों की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
मिर्जापुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से पदयात्रा निकालकर घंटाघर स्थित लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति एवं पूर्व मंत्री पंडित लोकपति त्रिपाठी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद पदयात्रा करते हुए शहीद उद्यान पहुंचे। वहां उन महान शहीदों को भी माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने भी माल्यार्पण किया। एआईसीसी के सदस्य सुधाकर, पीसीसी के सदस्य शिव शंकर चौबे, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दीपचंद जैन, अमिताभ पांडेय, स्वरूप सिंह, अर्चना चौबे, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, सूर्यभान पटेल, अशोक उपाध्याय, भारतेंदु यादव, विधि सिंह, रवि दुबे, राजधर दुबे, अखिलेश सिंह, कमलेश दुबे, मनीष दुबे, शिवानी शाइनी, शिवराज शर्मा, जफर इकबाल, रीना विंटर, शबनम अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed