फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When the weather improved, a huge crowd of Kanwariyas going to Shivdwar gathered at Bariaghat

Mirzapur News: मौसम ठीक होने पर शिवद्वार जाने वाले कांवड़ियों की बरियाघाट पर उमड़ी भीड़

Sun, 04 Aug 2024 03:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
When the weather improved, a huge crowd of Kanwariyas going to Shivdwar gathered at Bariaghat
मिर्जापुर। मौसम बदलने पर कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में शनिवार को जबरदस्त उत्साह दिखा। शुक्रवार व शनिवार को मिलाकर एक लाख से ज्यादा कांवड़िया बरियाघाट से शिवद्वार जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों की भीड़ के कारण पूरे दिन बरियाघाट क्षेत्र की सड़कें हर हर-बम बम से गुंजायमान रहीं। महिला कांवड़ियाें में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिले के अलावा मध्य प्रदेश से भी काफी संख्या में कांवड़िया शिवद्वार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार से पहले शनिवार को बारिश होने के साथ ही मौसम बदलते ही कांवड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।। शुक्रवार तथा शनिवार को काफी संख्या में लोग बरियाघाट पहुंचे और यहां से गंगा जल लेकर शिवद्वार जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। कहीं डीजे तो कहीं डमरू की धुन पर थिरकते शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शनिवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही। बरियाघाट पर मेला जैसा माहौल रहा। काफी संख्या में महिलाएं भी शिवद्वार रवाना हुईं। कांवड़ियों में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की रही। कांवड़ ले जाने वालों ने दुकानों से जमकर खरीदारी की। उसके बाद गंगा में डुबकी लगाकर कावड़िया शिवद्वार जल चढ़ाने के लिए रवाना हो गए। कुछ लोग पूरे परिवार के साथ कांवड़ लेकर जाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed