फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When the villagers arrived, the miscreants fled, pistol and cartridges were recovered

Mirzapur News: ग्रामीणों के पहुंचने पर बदमाश फरार, तमंचा और कारतूस बरामद

Mon, 06 Jan 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
When the villagers arrived, the miscreants fled, pistol and cartridges were recovered
जिगना। रघईपुर गांव में निर्माणाधीन मकान में शनिवार को रात में बदमाश इकट्ठा होकर किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश कर रहे थे, उसी दौरान किसी ग्रामीण ने उनको देख लिया। ग्रामीण पहुंचे तो सभी फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची तो निर्माणाधीन मकान से तमंचा, कारतूस व एक जैकेट बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 11 बजे रघईपुर गांव में विंध्यवासिनी उपाध्याय के निर्माणाधीन मकान में किसी आदमी के अंदर घुसने पर लघुशंका कर रहे पड़ोसी युवक ने देखकर अपनी मां को जानकारी दी। इसके बाद मकान मालिक को जानकारी दी। इसके बाद तीन-चार लोग वहां पहुंचे तो बदमाश भाग गया। वहां चटाई बिछी थी। गिलास व एक लाल रंग का जैकेट पड़ा था। मकान मालिक ने पीआरवी-112 पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को चटाई पर एक तमंचा, गिलास व लाल रंग की जैकेट मिली। जैकेट में एक कारतूस था। पीआरवी-112 बरामद सामान जिगना पुलिस को सौंप दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस मामले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने कहा कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed