फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When the snake bit him, the young man caught it and went to the hospital

Mirzapur News: सांप ने काटा तो उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक

Thu, 11 Jul 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
When the snake bit him, the young man caught it and went to the hospital
मिर्जापुर। लालगंज निवासी एक युवक को मंगलवार को जब सांप ने काट लिया तो वह सांप को पकड़कर डिब्बे में रखने के बाद सीधे मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच गया। वहां युवक ने सांप को डिब्बे से बाहर निकाला। सांप बाहर निकाला तो वहां आसपास मौजूद मरीज तथा तीमारदार सकते में आ गए। युवक ने डाॅक्टर को बताया कि इसी सांप ने उसे काट लिया है। इसके बाद डॉक्टर ने उसे एंटी वेनम का इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलखी गांव में मंगलवार को देर शाम को एक घर में सांप निकला। सांप निकलने की सूचना पर शाम साढ़े सात बजे गांव निवासी सूरज वहां पहुंचा। सूरज बचपन से ही सांप पकड़ने में माहिर है। पकड़ते समय सांप ने उसके पैर में डस लिया। उसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी। सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वह अपने भाई के साथ बाइक से अस्पताल के लिए रवाना हो गया। घंटे भर बाद वह मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा। वहां उसने डिब्बे से सांप को बाहर निकाला और डॉक्टर को बताया कि इसी सांप ने उसे काट लिया है। सांप देखते ही उपचार कराने आए मरीज सकते में आ गए। कई लोग वीडियो बनाने लगे। थोड़ी देर बाद सूरज ने सांप को डिब्बे में रख दिया। इसके बाद डॉक्टर ने उसे एंटी वेनम का इंजेक्शन लगाया। युवक उपचार के बाद घर चला गया। उसने बताया कि जब उसे सांप काटता है तो वह सीधे अस्पताल जाता है और एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाता है। झाड़फूक के चक्कर में नहीं पड़ता है। एक साल पहले भी सूरज इसी तरह इमरजेंसी में सांप लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed