{"_id":"664d245cb068d746180f1414","slug":"when-the-constable-asked-for-water-the-young-man-was-beaten-up-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-116588-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कांस्टेबल से मांगा पानी तो युवक की कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कांस्टेबल से मांगा पानी तो युवक की कर दी पिटाई
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल से रविवार की रात फरियादी को पानी मांगना भारी पड़ गया। कांस्टेबल ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसके नाक से खून निकलने लगा। खून निकलने पर कांस्टेबल ने उसे साफ करने को कहा। साफ नहीं करने पर हवालात में डालने की धमकी दी। युवक ने कांस्टेबल पर शराब के नशे में पिटाई करने का आरोप लगाया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर थाने से संबद्ध कर दिया है।
क्षेत्र के बरगवां गांव निवासी 35 वर्षीय मनीष सिंह के मित्र के घर चोरी हो गई थी। वे उसके साथ सोमवार की रात नौ बजे सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर देने गए थे। मनीष को प्यास लगी थी। उन्होंने सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल भृगुनाथ यादव से पीने के लिए पानी मांगा। इस पर हेड कांस्टेबल ने मनीष को गाली देते हुए जमकर पिटाई कर दी। इससे मनीष के नाक से खून निकलने लगा। हेड कांस्टेबल ने मनीष से कहा कि खून को पोछ लो नहीं तो हवालात में डालकर पिटाई करेगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। मनीष ने बताया कि दोस्त के साथ चोरी की तहरीर लेकर गए थे। आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल नशे में धुत था। गाली देते हुए जेल में डालने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि थाने में तहरीर लेकर गए युवक की पिटाई के मामले में हेड कांस्टेबल को थाने से संबद्ध कर दिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है। चुनाव आयोग के आदेश के बाद कार्रवाई की जाएगी।