फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When the clouds cleared in the afternoon, the mercury rose by three degrees in 24 hours.

Mirzapur News: दोपहर में बादल छंटे तो 24 घंटे में तीन डिग्री चढ़ा पारा

Sat, 07 Jun 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
When the clouds cleared in the afternoon, the mercury rose by three degrees in 24 hours.
मिर्जापुर। बाछल छाने और बारिश होने से कुछ दिन राहत के बाद फिर से मौसम के तेवर सख्त हो गए। शुक्रवार को सुबह कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर तेज धूप के कारण लोग बेहाल होने लगे। 24 घंटे में तीन डिग्री तापमान बढ़कर 40 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री कमी आने से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। शुक्रवार को बादलों के साथ हुई दिन की शुरुवात के बीच कई स्थानों पर बूंदाबादी हुई। कुछ ही देर बाद खिलकर धूप निकलने से सूर्य की किरणें धरती पर जैसे आग बरपा रही हों। तेज धूप के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन



ओपीडी में रोज पहुंच रहे 20 से अधिक मरीज

सीखड़। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते वायरल फीवर के मरीजों की इन दिनों सरकारी व निजी अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। जो बच्चे, जवान व बुजुर्गों में तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। बुखार के उतर जाने के बाद भी लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीखड़ के चिकित्सक डा. सुरेंद्र नाथ ने बताया की प्रत्येक दिन 20 से 25 की संख्या में वायरल फीवर से पीड़ित मरीज अस्पताल पर आ रहें हैं। वहीं प्राइवेट अस्पतालों पर भी मरीज की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। कभी बादल तो कभी बारिश होने के तुरंत बाद धूप निकलने से बीमारों की संख्या बढ़ रही है। डा. सुरेंद्र नाथ ने लोगाें को सुझवा देते हुए कहा धूप में कम से कम निकले यदि निकलना बहुत जरुरी है तो सर को ढक कर व खूब पानी का सेवन कर ही बाहर निकलें।

वर्जन
------
आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही हल्के बादल छाने की संभावना है। हालांकि बारिश का कोई अनुमान नहीं है। ऐसे में हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। - -शिवमंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed